40 घंटे प्लेबैक टाइम वाला सस्ता नेकबैंड Fire-Boltt Fire Band Nova लॉन्च, जानें कीमत

स्टोरी शेयर करें

Fire-Boltt ने ऑडियो वियरेबल्स में नया नेकबैंड लॉन्च किया है। यह Fire Band Nova के नाम से पेश किया गया है। कंपनी ने इसे बेहद अफॉर्डेबल प्राइस में उतारा है। कंपनी का कहना है कि नेकबैंड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह रनिंग, या वर्कआउट के दौरान भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 14.2mm के ड्राइवर मिलते हैं। इसके अलावा यह IPX5 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर भी कैरी करता है। कॉल्स पर बेहतर क्वालिटी के लिए इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Fire-Boltt Fire Band Nova price in india

Fire-Boltt Fire Band Nova को कंपनी ने भारत में मात्र 999 रुपये के इंट्रोडक्ट्री प्राइस पर लॉन्च किया है। इसे ब्लैक, और ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। नेकबैंड खरीदने के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
 

Fire-Boltt Fire Band Nova Specifications

Fire-Boltt Fire Band Nova में इसमें 14.2mm के ड्राइवर मिलते हैं। इसमें मेग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। यह डुअल पेअरिंग फीचर से लैस है, जिससे कि इसे एकसाथ दो डिवाइसेज के साथ पेअर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.3 का इस्तेमाल करता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दिया गया है। कंपनी का कहना है कि 10 मिनट के चार्ज में यह 100 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा यह IPX5 रेटिंग के साथ आता है जिससे यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर भी कैरी करता है। कॉल्स पर बेहतर क्वालिटी के लिए इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी दिया गया है। वियरेबल में वॉयस असिस्टेंस, मल्टी पॉइंट कनेक्टिविटी, और वॉल्यूम, म्यूजिक, कॉल्स आदि के लिए बिल्ट-इन कंट्रोल भी दिया गया है। <!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें


स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements