AAP के स्टार प्रचारकों की सूची में सिसोदिया और संजय सिंह का नाम, BJP ने पूछा- जेल में बंद ये घोटालेबाज कैसे करेंगे प्रचार?

स्टोरी शेयर करें


आम आदमी पार्टी (आप) ने नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 37 सदस्यीय सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह सहित अन्य के नाम हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भी नाम सूची में है। दिल्ली शराब नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस साल 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था इस बीच, संजय सिंह को ईडी ने 4 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर तलाशी के बाद दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया था।
 

इसे भी पढ़ें: Punjab को नशा मुक्त बनाने की कोशिश में Bhagwant Mann की सरकार, युवाओं के लिए शुरू हुआ यह अभियान

इसको लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है। दिल्ली भाजपा ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि गजब अरविंद केजरीवाल जी, शराब घोटाले के आरोपी तिहाड़ जेल में बंद कट्टर भ्रष्टाचारी मनीष सिसोदिया और संजय सिंह छत्तीसगढ़ व मिजोरम के लिये बने स्टार प्रचारक! मगर सवाल ये कि तिहाड़ जेल से प्रचार करेंगे कैसे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल और आप के तिहाड़ी स्टार प्रचारक मनीष सिसोदिया और संजय सिंह अब मिज़ोरम में करेंगे चुनाव प्रचार। पहले खुद को कट्टर ईमानदार बताओ, फिर कट्टर बेइमानी करो- भ्रष्टाचार करो, जेल जाओ, बार बार बहाने बनाकर बेल मांगने अदालत जाओ, जमानत याचिका बार बार खारिज होने लगे तो स्टार प्रचारक बनाओ। 
 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने आप सांसद राघव चड्ढा के निलंबन पर राज्यसभा सचिवालय को जारी किया नोटिस

भाजपा नेता ने कहा कि क्या इसी को बदलाव वाली राजनीति कहते हो? खैर अंजाम इस बार भी वही होगा ‘आप’ का जो बाकी राज्यों में पहले हुआ। स्टार प्रचारक भले तिहाड़ से हो या केजरीवाल खुद। खैर एक बात स्पष्ट है, आप में उसकी पूछ उतनी ज्यादा है जो जितना ज्यादा भ्रष्ट है। वैसे, केजरीवाल जी, ये बताओ जेल में बंद ये घोटालेबाज प्रचार करेंगे कैसे? मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का नाम मिजोरम को लेकर भी जो स्टार प्रचारक की सूची आई है, इसमें भी है। इन राज्यों में आप अपने दम पर चुनाव लड़ने की कोशिश में है।





स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements