कुछ अनूठी विशेषताओं के कारण कुत्ते अन्य जानवरों से अलग होते हैं

स्टोरी शेयर करें


कुत्ते बहुत से लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ऐसी क्या विशेषताएं हैं, जो उन्हें अन्य जानवरों से अलग करती हैं। कुत्तों में अपनापन, वफादारी और हमें बिना शर्त प्यार करने के अलावा कई विशेषताएं होती हैं।
कुत्तों पर शोध करने वाले के रूप में, पशु व्यवहार सलाहकार और ‘कैनोफाइल’ (जिसका अर्थ है कि मुझे कुत्तों से प्यार है) के रूप में, मैं उन पांच गुणों को साझा करना चाहता हूं, जो मुझे लगता है कि कुत्तों को इतना खास बनाते हैं।
कुत्ते अतिसामाजिक होते हैं:
हम सभी उन ‘गोल्डन रिट्रीवर’-प्रकार के कुत्तों को जानते हैं, जो किसी भी नए सामाजिक प्राणी से मिलकर बहुत प्रसन्न होते हैं। उनके मित्रवत व्यवहार से प्रभावित न होना कठिन है। इन प्यारे, बहुत सामाजिक प्राणियों में अन्य कुत्तों की तुलना में कुछ प्रमुख आनुवंशिक अंतर होते हैं।
सभी कुत्ते सामाजिक श्रेणी में नहीं आते हैं।

भेड़ियों जैसे अन्य जानवरों के विपरीत, घरेलू कुत्ते विभिन्न प्रजातियों के साथ-साथ अपनी प्रजाति के व्यक्तियों के साथ काफी खुशी से रह सकते हैं। यही कारण है कि कुत्तों को हमारे जीवन में शामिल करना इतना आसान हो जाता है।
कुत्ते हमें समझने के लिए तैयार हैं:
मनुष्य ने कई पीढ़ियों से चुनिंदा कुत्तों को पाला है और कई मामलों में, हमने उन्हें विभिन्न प्रकार की नौकरियों में हमारी मदद करने के लिए तैयार किया है।
कुत्ते मनुष्यों के प्रति विनम्र होते हैं और हमारे निर्देशों का पालन करते हैं, जबकि भेड़िये अधिक साहसी होते हैं और मनुष्यों के साथ सहयोग करते समय नेतृत्व करने की अधिक संभावना रखते हैं।
कुछ समय तक यह भी माना जाता था कि कुत्ते विशेष रूप से मानवीय इशारों के प्रति चौकस होते हैं – लेकिन हाल के शोध से पता चलता है कि कई घरेलू प्रजातियां और कुछ जंगली जानवरों की प्रजातियां भी इशारों का अनुसरण कर सकती हैं।

कुत्ते अनगिनत आकृतियों और आकारों में आते हैं:
कोई भी अन्य प्रजाति घरेलू कुत्तों के समान आकार की इतनी विशाल विविधता में शामिल नहीं है। यहां तक कि बिल्लियां या घोड़े भी ऐसी विविधता प्रदर्शित नहीं करते हैं।
हमारे लिए, इसका मतलब है कि हमें इस बात की सराहना करनी चाहिए कि कुत्तों का आकार और आकृति उनके व्यवहार और अनुभवों को कैसे प्रभावित कर सकती है।
उदाहरण के लिए, लंबी नाक वाले कुत्तों की नजर तेज होती है, जबकि कम कद वाले कुत्ते अधिक ऊर्जावान होते हैं।
कुत्ते मजबूत भावनात्मक संबंध बनाते हैं:
कुत्ते लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बनाते हैं और ये संबंध वैसे ही होते हैं जैसे बच्चों और माता-पिता के बीच होते हैं।
एमआरआई अध्ययन से पता चलता है कि जब कुत्ते अपने मालिकों को सूंघते हैं, तो वे खुश क्यों होते हैं।

शायद यही कारण है कि हमसे अलग होने पर वे घबरा जाते हैं। इंसानों के प्रति कुत्तों का लगाव बहुत सामाजिक होने से कहीं आगे तक जाता है।
कुत्ते हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करने में मदद कर सकते हैं:
ज्यादातर कुत्ते के मालिक अपने कुत्ते पर भरोसा कर सकते हैं और उनसे बिना शर्त प्यार कर सकते हैं और वह भी किसी अन्य इंसान की तुलना में अधिक आसानी से।
हम यह सोचना पसंद कर सकते हैं कि कुत्ते उन कुछ गुणों के लिए विशेष हैं, जिन्हें हम मनुष्यों में महत्व देते हैं, जैसे बुद्धिमत्ता, नि:स्वार्थ या प्रेमपूर्ण स्वभाव।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements