Russia में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया सिविल वॉर, येवगेनी प्रिगोझिन ने किया बड़ा दावा, रोस्तोव में मार्च कर रही वैगनर सेना

स्टोरी शेयर करें


क्रेमलिन द्वारा उन पर सशस्त्र विद्रोह का आरोप लगाने के कुछ घंटों बाद वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि उसके लड़ाके यूक्रेन से रूस की सीमा पार कर आए थे। प्रिगोझिन ने मॉस्को में देश के सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की कसम खाई है और कहा है कि उनकी सेनाएं अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को नष्ट कर देगी। यूक्रेन में युद्ध को लेकर प्रतिद्वंद्वी क्रेमलिन खेमों के बीच बढ़ती दुश्मनी अब खुलकर सामने आ गई है। वैगनर सेना अब रूसी शहर रोस्तोव में मार्च कर रही है।

इसे भी पढ़ें: पुतिन ने निजी सेना के सशस्त्र विद्रोह को ‘विश्वासघात’ करार दिया, रूस की रक्षा का संकल्प लिया

वैगनर के नेता येवगेनी प्रिगोझिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उनके खिलाफ विश्वासघात के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि समूह के लड़ाके देशभक्त हैं। मातृभूमि के साथ विश्वासघात के संबंध में राष्ट्रपति से गहरी गलती हुई है। प्रिगोझिन ने अपनी प्रेस सेवा द्वारा प्रकाशित ऑडियो संदेशों में कहा कि हम अपनी मातृभूमि के देशभक्त हैं, हम पीएमसी वैगनर के सभी सेनानियों से लड़े और लड़ रहे हैं। उन्होंने आत्मसमर्पण से भी इनकार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति, एफएसबी या किसी अन्य के अनुरोध पर कोई भी आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: Putin को ऐसी चुनौती अमेरिका-यूक्रेन मिलकर भी नहीं दे पाए, आखिर वफ़ादार रसोईया बगावत पर क्यों उतरा?

राष्ट्र के नाम एक संबोधन में स्पष्ट रूप से नाराज पुतिन ने कहा कि वैगनर के सैनिकों द्वारा किया गया सशस्त्र विद्रोह पीठ में छुरा घोंपने वाला है और समूह के प्रमुख प्रिगोझिन ने रूस के साथ विश्वासघात किया। पुतिन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन में कहा कि यह हमारे देश, हमारे राष्ट्र की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है।  



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements