Google का GPay इस देश में होने जा रहा बंद! Google Wallet पर होगा फोकस

स्टोरी शेयर करें

Google अपनी पेमेंट ऐप Google Pay को बंद करने जा रही है। आपने सही सुना, अमेरिका में कंपनी गूगल पे को बंद करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि 4 जून 2024 को ऐप सर्विसेज को US में बंद कर दिया जाएगा। गूगल अपनी पेमेंट सर्विसेज को एक ही प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रही है। जिसके लिए टेक दिग्गज Google Wallet पर फोकस कर रही है। सिंगापुर, भारत में ऐप सर्विसेज अभी जारी रखने की बात कही गई है। 

Google Pay पेमेंट ऐप 4 जून 2024 से अमेरिका में बंद हो जाएगी। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी पेमेंट सर्विसेज को और ज्यादा आसान बनाने जा रही है। एक ही जगह पर ये पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध होंगी जिसमें Google Wallet का इस्तेमाल होगा। गूगल पे की तुलना में गूगल वॉलेट यूजर्स के बीच ज्यादा तेजी से पॉपुलर हो रहा है और इसका यूजर बेस 180 देशों के अंदर गूगल पे की तुलना में पांच गुना ज्यादा है। 

GPay पेमेंट ऐप हालांकि, भारत और सिंगापुर में अभी चलता रहेगा। वहीं, अमेरिका में ऐप बंद हो जाने के बाद भी इसकी कुछ सर्विसेज जारी रखने की बात कंपनी कह रही है। यूजर इसके कुछ जरूरी फंक्शन जैसे पेमेंट मैनेजमेंट, इन-स्टोर पेमेंट इस्तेमाल कर सकेंगे लेकिन यह गूगल वॉलेट के माध्यम से ही हो सकेगा। पीयर टू पीयर (P2P) पेमेंट्स, ऐप में सीधे तौर पर बैलेंस मैनेजमेंट कर पाना, और ऑफर्स व डील्स प्राप्त करना ऐप पर नहीं किया जा सकेगा। 

Google Wallet अब कंपनी का मेन फोकस बनने जा रहा है। स्टोर पेमेंट्स, टैप एंड पे, ट्रांजिट कार्ड्स, ड्राइवर लाइसेंस, स्टेट आईडी आदि डिजिटल आइटम्स के सिक्योर पेमेंट्स के लिए गूगल वॉलेट ही प्राइमरी ऐप होगा। 

Google Pay में मौजूद बैलेंस का क्या होगा?
Google Pay में जिन यूजर्स का बैलेंस है उनके लिए ऑप्शन होगा कि वे अपने फंड को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर लें। यह गूगल पे वेबसाइट के माध्यम से 4 जून 2024 के बाद भी किया जा सकेगा। Google Wallet की शुरुआत कंपनी ने 2011 में की थी। उसके बाद इसमें कई बदलाव हुए। 2015 में एंड्रॉयड पे आया, उसके बाद 2018 में इसे गूगल पे के साथ मिला दिया गया। अब गूगल वॉलेट ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। यह पेमेंट के अलावा भी कई और फंक्शंस में इस्तेमाल हो रहा है जिसमें ट्रांसपोर्ट पास, स्टेट आईडी, ड्राइवर लाइसेंस, वर्चुअल कार की भी शामिल हैं। 
 <!–

–>


स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements