रीवा: कई वर्षों बाद रावतपुरा सरकार फिर आ रहे, होगा श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री वाल्मीकि रामायण की कथा
गौरतलब है कि रावतपुरा सरकार कई वर्षों बाद फिर से रीवा की पावन भूमि पर आ रहे हैं।
रावतपुरा सरकार भक्त मंडल द्वारा 25 फरवरी से 4 मार्च तक श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्री वाल्मीकि रामायण का कथा होगी।
आयोजन मुख्य रूप से अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज श्री रावतपुरा सरकार 9 दिन तक रीवा में रहेंगे। भक्त मंडल ने बताया यहां पर उनका कार्यक्रम तय हुआ है। बाबा नीम करोली धाम परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं बाल्मीकि रामायण कथा होने जा होने जा रही है।
बी टी एल चोरहटा फैक्ट्री के समीप एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजक भक्त मंडल रावतपुरा सरकार मंडल द्वारा यह जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता के माध्यम से से जानकारी दी गई है।
उन्होंने बताया यहां पर सभी कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे,
25 फरवरी के दिन को यहां पर 1100 कलश होगी। यात्रा चोरहटा थाना से कार्यक्रम स्थल तक निकाल जाएगी। कलश यात्रा में रावतपुरा सरकार मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम 26 फरवरी श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रतिदिन रहेगा। बाल्मीकि रामायण कथा का वाचन करने वाचक परम पूज्य आचार्य श्री सियाराम शरण जी हनुमत भवन अयोध्या धाम से आएंगे। सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा एवं श्री राज राजेश्वरी 11 लाख रामअर्चन जाप किया जाएगा। यहां पर प्रतिदिन 26 फरवरी से 4 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि राशलीला का मंचन किया जाएगा। राशलीला मंचन करने श्रीभुनेश्वर दीपक वरिष्ठ श्रीधाम वृंदावन से आएंगे। कार्यक्रम रात्रि 8:00 बजे से रासलीला प्रारंभ होगी।
रावतपुरा सरकार भक्त मंडल के सभी पदाधिकारी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे जिनमे दिनेश गुप्ता राघवेंद्र अनिरुद्ध सिंह पवन पाठक रामू राजेंद्र शर्मा पुजारी सारंग गर्ग शामिल रहे है।
![](https://i0.wp.com/hindnama.com/wp-content/uploads/2024/02/Screenshot_20240206_183455_WhatsApp.jpg?resize=720%2C327&ssl=1)