रीवा। विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें बताया गया कि कर्मचारियों के वेतन में कई तरह की विसंगतियां है। इसके अलावा आउट सोर्स कर्मचारियों के काम के घंटों का निर्धारण भी मनमाने तौर पर किया गया है। कर्मचारियों से 10 से 12 घंटे कार्य लिया जाता है। वहीँ कुछ कर्मचारियों को दो से तीन दिन तक स्टेशन में लगातार ड्यूटी कराई जाती है एवं अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर के 12-12 घंटे काम लिया जाता है एवं तानाशाही रवैया अपनाया जाता है। जिन्हें जब चाहते हैं बाहर कर देते हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अपनी प्रदेश कार्यकारिणी टीम के साथ मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता रीवा से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे तथा श्रम नियमों के हिसाब से सेवा शर्तों को लागू किये जाने की मांग की जायेगी।