Madhya Pradesh में बोलीं Priyanka Gandhi, कांग्रेस को मिलेगा भारी बहुमत, सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है मोदी सरकार

स्टोरी शेयर करें


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं का राज्य का दौरा जारी है। प्रियंका गांधी शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दमोह जिले में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि जैसे-जैसे समय बीतता है, राजनीतिक नेताओं से हमारी उम्मीदें कम होती जाती हैं। अब जब मैं लोगों से सरकार या नेताओं से उनकी अपेक्षाओं के बारे में पूछती हूं, तो उत्तर एक ही होता है कि उनका जीवन संघर्ष से भरा है। उनकी उम्मीदें न्यूनतम हैं। वे सड़क, पानी, बिजली और महंगाई से राहत चाहते हैं। स्थिति अजीब हो गई है। अवसरों की कमी के कारण बहुत अधिक पलायन होता है। 
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: चित्रकूट के तुलसी पीठ में बोले PM Modi, संस्कृत हमारी प्रगति और पहचान की भाषा है

प्रियंका ने कहा कि हम कह रहे हैं कि जातिगत जनगणना करो। बिहार में जातिगत जनगणना कि गई है जिसके अनुसार वहां 84% जनता SC,ST और OBC है। लेकिन अगर आप नौकरियों में बड़े-बड़े पदों को देखेंगे कि इन समुदायों का प्रतिनिधित्व क्या है तो आप पाएंगे कि इतना प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं, BJP के लोग मौन हो जाते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को आरक्षण दिया, इसलिए आज गांव-गांव में महिलाओं का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश बड़े बदलाव के लिए तैयार है। 225 महीने के शासन में 250 घोटाले करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार जा रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस आ रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: ‘कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं’ CM Shivraj बोले- दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का कुर्ता फाड़ दिया

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के मौके बेहद कम हैं, इसलिए यहां पलायन बहुत हो रहा है। पिछले 3 साल में मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि आज कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। आपने आजीवन देश की सेवा की, इसलिए पेंशन आपका हक बनता है। लेकिन मोदी सरकार कहती है- इसके लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर पैसे नहीं हैं… तो अडानी जैसे उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपए माफ करने के लिए पैसे कहां से आते हैं?  उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को लेकर सिर्फ इवेंटबाजी कर रही है। वे देश को गुमराह कर रहे हैं कि हमने महिलाओं को आरक्षण दे दिया। लेकिन सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण आने वाले 10 साल में लागू ही नहीं होगा। 



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements