Nafe Singh Rathee Case: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बयान, नफे सिंह राठी हत्याकांड की होगी CBI जांच

स्टोरी शेयर करें


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनेलो की राज्य इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया जाएगा। रविवार को झज्जर में कुछ अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक राठी की पार्टी कार्यकर्ता के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह यात्रा कर रहे थे जब झज्जर के बहादुरगढ़ कस्बे में हमलावरों ने उनकी एसयूवी पर गोलियां बरसाईं। हमले में राठी द्वारा सुरक्षा के लिए नियुक्त तीन निजी बंदूकधारियों को भी चोटें आईं। 
 

इसे भी पढ़ें: Nafe singh rathee हत्याकांड अब तक क्या हुआ? जमीनी विवाद बना हत्या की वजह! BJP के पूर्व विधायक समेत 12 लोगों के खिलाफ FIR

नफे सिंह राठी की हत्या के एक दिन बाद, सोमवार को एक सीसीटीवी कैमरा फुटेज सामने आया, जिसमें इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के हरियाणा प्रमुख की एसयूवी को गोलियों से निशाना बनाने से ठीक पहले हुंडई i10 वाहन में हमलावरों की हरकत दिखाई दे रही है। दो बार के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी यात्रा कर रहे थे जब हमलावरों ने झज्जर के बहादुरगढ़ शहर में एसयूवी पर गोलीबारी की। फिलहाल, पुलिस बिना किसी निश्चित सुराग के, हमलावर के वाहन पंजीकरण नंबर की पहचान करने के प्रयास में आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की समीक्षा कर रही है।
नफे सिंह राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के एक पूर्व विधायक और 11 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। राठी और पार्टी कार्यकर्ता जय किशन की रविवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में पूर्व विधायक राठी के तीन अंगरक्षक भी घायल हो गए थे। पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनके अलावा पांच अज्ञात लोगों का भी प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है। हत्या समेत भारतीय दंड संहित (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Nafe Singh Rathi Murder Case | नफे सिंह राठी मर्डर केस में पूर्व विधायक समेत 7 लोगों पर FIR, हत्यारे सीसीटीवी में कैद

फे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक उसके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। लोकसभा चुनाव से करीब दो माह पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements