Rahul Gandhi पर जगदीप धनखड़ का निशाना! बोले- जब भी देश से बाहर जाएं, राजनीतिक चश्मे को यहीं छोड़ दें

स्टोरी शेयर करें



नयी दिल्ली। लंदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर दिए गए बयान के बाद जबरदस्त हंगामा मचा था। सत्तारूढ़ भाजपा ने साफ तौर पर राहुल गांधी से माफी की मांग की थी। साथ ही साथ राहुल गांधी पर देश को विदेशों में बदनाम करने का आरोप लगा दिया था। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी जबरदस्त हंगामा हुआ। इन सबके बीच उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का भी बयान आया है। जगदीप धनखड़ ने साफ तौर पर कहा कि विदेश यात्रा पर जाते समय लोगों को अपना राजनीतिक चश्मा देश में ही छोड़ देना चाहिए। हालांकि, जगदीप धनखड़ ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन माना जा रहा है कि उनकी यह टिप्पणी राहुल गांधी के ब्रिटेन यात्रा को लेकर उठे विवाद की ओर इशारा करता है। 

 

इसे भी पढ़ें: Haryana: अनिल विज बोले- राहुल गांधी को हुआ अडानिया फीवर, इतना तो बताएं कि अडानी पर आरोप क्या है?

दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित एक समारोह में शामिल हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जब भी हम देश से बाहर जाते हैं, हमें अपना राजनीतिक चश्मा देश में ही छोड़ देना चाहिए। यह देश के साथ-साथ व्यक्ति विशेष के लिए भी फायदेमंद होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत 2047 में अपनी आजादी की शताब्दी की नींव रख रहा है, ऐसे में देश की गरिमा पर हमला करने की हर कोशिश को कुंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल भी किया। उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी इस महान लोकतंत्र की यात्रा पर आए किसी विदेशी गणमान्य व्यक्ति या विदेशी नागरिक को अपने देश की निंदा करते या उसकी आलोचना करते हुए देखा है? जवाब स्पष्ट तौर पर नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें: Azad के बयान पर बवाल, रविशंकर प्रसाद ने पूछा, विदेश में किससे मिलते हैं राहुल, नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

धनखड़ ने कहा कि हम अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य योद्धाओं पर गर्व क्यों नहीं कर सकते और हमारे नवाचार की सराहना क्यों नहीं कर सकते? उन्होंने कहा कि हमें अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों पर गर्व करना चाहिए और भारतीय होने पर हमें गर्व होना चाहिए। भारत पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है और सभी वस्तुनिष्ठ मूल्यांकनों के अनुसार, दशक के अंत तक, यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। यह हमारे लोगों की प्रतिबद्धता और उनके अच्छे स्वास्थ्य के कारण है। अगर हम अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आश्वस्त हों, तो हमें कोई नहीं रोक सकता है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को लंदन में भारत के बारे में अपनी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला किया था और कहा कि विदेशी भूमि पर “भारत की छवि खराब करना” प्रतिबंधित होना चाहिए।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements