George SorosPart I | अराजकता के एजेंट जॉर्ज सोरोस की कहानी, भारत पर क्यों है नजर

स्टोरी शेयर करें


किसी भी देश को तोड़ने के तीन तरीके होते हैं। पहला तरीका हथियारों और सेना की मदद से उस देश में हमला कर देना। जैसा की मुगलों के जमाने में हमारे देश में हुआ था। दूसरा तरीका की आप व्यापार के नाम पर उस देश में घुस जाए और फिर उस देश को आर्थिक रूप से तोड़ दें जैसा की अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कंपनी के जरिये किया था। तीसरा तरीका होता है जब आप किसी देश को विचारधारा के नाम पर तोड़ते हैं और ऐसा वर्ग को खड़ा कर देते हैं जो अपने ही देश के खिलाफ काम करना शुरू कर देते हैं। फिर एक दिन वे इतने ताकतवर हो जाते हैं कि वो देश को तोड़ देते हैं। आपने दुनियाभर में बहुत सारे देशों को टूटते देखा भी होगा। अक्सर कहा जाता है कि एक ही झूठ बार-बार बोलने से लोग उसे सच मान लेते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि झूठ हमेशा झूठ ही रहता है वो सच नहीं बन पाता है। 

इसे भी पढ़ें: India-Bangladesh Friendship Pipeline का उद्घाटन, PM मोदी बोले- भारत-बांग्लादेश संबंधों में नए अध्याय की हुई शुरूआत

आप बरसों से ये सुनते होंगे की हमारे देश को अस्थिर करने के पीछे कुछ विदेशी ताकते सक्रिय हैं। लेकिन आप कभी ये समझ नहीं पाते होंगे की ये ताकते कौन हैं और ये ताकते कैसी दिखती हैं। ये ताकतें कैसे काम करती हैं और हमारे देश को कमजोर करती हैं। ऐसा ही एक नाम जॉर्ज सोरोस का है। आपमें से कई लोगों ने तो इनका नाम तक नहीं सुना होगा। ये अमेरिका के ऐसे बिजनेसमैन हैं जो पारंपरिक रूप से मोदी सरकार के विरोधी हैं। यानी उनका काम मोदी का विरोध करना है। पिछले काफी समय से ये संदेह जताया जा रहा है कि दुनिया की कई संस्थाएं, लोग भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक खास एजेंडे के तहत काम कर रहे हैं। हाल ही में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर भी बाते कही जा रही थी। कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को खराब करने के लिए बीबीसी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में कई झूठी कहानियां गढ़ी थी। जिसके बाद एक मामला सामने आया, जिसमें पीएम मोदी की छवि धूमिल करने की प्लानिंग का खुलासा हुआ। जॉर्ज सोरोस अपने ही सपनों की दुनिया में जीते हैं और वो चाहते हैं कि दुनिया वैसे चले जैसा वो चाहते हैं। वो चाहते हैं कि वो इतने शक्तिशाली बन जाए कि किसी भी देश को तोड़ने में सक्षम हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: संसद को सड़क बनाने पर क्यों तुले हैं हमारे राजनेता? लोकतांत्रिक मर्यादाओं को क्यों तार-तार किया जा रहा है?

ऐसे में कौन है जॉर्ज सोरोस, उनकी मंशा क्यों बनाती है उन्हें बेहद ही खतरनाक, किन देशों को सोरोस ने अपना निशाना बनाया है, भारत को लेकर क्या है जार्ज सोरोस की प्लानिंग, इसके काउंटर के लिए भारत सरकार क्या कर रही है, हम आपको तफ्सील से परत दर परत लिए चलेंगे पूरे मामले की तह तक। इसके लिए हमने पूरी कहानी को कई भागों में ब्रेक किया है। ऐसे में जॉर्ज की कहानी आप सभी को बहुत ध्यान से सुननी चाहिए क्योंकि इस कहानी का हिस्सा आप भी हैं। आप भी इसका एक किरदार है बस फर्क इतना है कि आपको इसकी खबर भी नहीं है। आप किसी भी पार्टी के समर्थक हो सकते हैं, कोई भी विचारधारा के हो सकते हैं, लेकिन आप अपने देश से प्यार तो जरूर ही करते होंगे। 



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements