George Soros Part VII | भारत जोड़ो यात्रा और सोरोस, राफेल डील में जांच के लिए फंडिंग

स्टोरी शेयर करें


भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की थी। जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से खूब शोर मचाया गया था, चौकीदार चोर है जैसे नारे भी गढ़े गए थे और कोर्ट से फटकार फिर 2019 के चुनाव में जनता द्वारा नकारे जाने के बाद इस मुद्दे की हवा निकल गई थी। वहीं फ्रांस की एनजीओ शेरपा एसोसिएशन ने इसमें भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराकर जांच की मांग की थी। इस एनजीओ को जॉर्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंड जारी किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: George Soros Part V | जॉर्ज सोरोस ने किन-किन देशों को बनाया निशाना, राष्ट्रवादियों से लड़ने के लिए विश्वविद्यालय

भारत जोड़ो यात्रा और सोरोस: कांग्रेस नेता राहुल गांघी की भारत जोडो़ यात्रा से भी जॉर्ज सोरोस का कनेक्शन सामने आया था। अक्टूबर 2022 को सलिल शेट्टी नाम के व्यक्ति की तस्वीर राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चलते हुए सामने आई थी। सलिल शेट्टी जार्ज सोरोस की ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के वैश्विक उपाध्यक्ष है। इसके पहले शेट्टी एमनेस्टी इंटरनेशनल से भी वो जुड़े रहे हैं। 
सीएए प्रोटेस्ट: नागरिकता कानून को लेकर देशभर में हुए प्रदर्शन से भी जॉर्ज सोरोस का नाम जुड़ा है। कहा जाता है कि सीएए के खिलाफ इतने व्यापक पैमाने पर हुए विरोध को हवा देने के लिए जॉर्ज सोरोस ने फंडिंग की थी। इसकी पुष्टि उनके बयानों से भी होती है। सोरोस ने भारत में लागू किए जा रहे एनआरसी और सीएए को मुस्लिम विरोधी बताया था। 
कश्नीर से आर्टिकल 370 का खात्मा: मोदी सरकार ने जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने का ऐतिहासिक ऐलान किया, तो उस वक्त भी बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना की तर्ज पर इस 92 साल के बुजुर्ग शख्स ने एंट्री ले ली। उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसले का विरोध किया और कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। इसी तरह किसान आंदोलन और भारत द्वारा कोरोना का वैक्सीन बनाने के बाद उसके खिलाफ वैश्विक मुहिम चालने में भी सोरोस का नाम आ चुका है। 
वैसे तो सोरोस की कहानी सैकड़ों पन्नों में भी नहीं खत्म होगी, लेकिन फिलहाल संक्षिप्त में इतना ही।

इसे भी पढ़ें: George Soros Part I | अराजकता के एजेंट जॉर्ज सोरोस की कहानी, भारत पर क्यों है नजर

 



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements