महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिए होता है क्या?

स्टोरी शेयर करें


कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब महाराष्ट्र कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंग देवड़ा कुछ समय पहले कांग्रेस को छोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी को अभी अपना इस्तीफा नहीं भेजा है। उन्होंने कल ही महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला से मुलाकात की थी। कुछ मुद्दे उनके सामने रखे थे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभी रायपुर में है। चर्चा है कि चव्हाण बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: न रायबरेली, न हिमाचल, इस रूट से संसद पहुंचेंगी सोनिया गांधी, पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन को भी मिलने वाला है बड़ा मौका

इसके साथ ही अशोक चव्हाण के बीजेपी में भी जाने की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, “भाजपा के साथ अलग-अलग पार्टियों के कई बड़े नेता आना चाहते हैं। विशेष रूप से कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं…वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं…हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं, इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या? 

 





स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements