AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर BJP का तंज, मनोज तिवारी बोले- चोर-चोर मौसेरे भाई

स्टोरी शेयर करें


कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले शनिवार को दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। आप-कांग्रेस सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, केजरीवाल की पार्टी दिल्ली में चार, भरूच और भावनगर सहित गुजरात में दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस दिल्ली में तीन, हरियाणा में नौ, गुजरात में 24 और चंडीगढ़ सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी कुरूक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के साथ गठबंधन कर अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति के सबसे बड़े पलटूराम बन गये

लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली और अन्य राज्यों में आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आपने ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ तो सुना ही होगा। AAP और कांग्रेस के बीच यही हो रहा है। AAP कार्यकर्ता निराश हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस नेताओं को जेल में डालने की बात करते थे लेकिन अब वह उनके चरणों में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी निराश हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और AAP ने कांग्रेस को उनके 15 साल के शासन से बाहर कर दिया था और अब केजरीवाल राहुल गांधी के साथ मंच साझा कर रहे हैं। बीजेपी और नरेंद्र मोदी सभी के दिलों में हैं…दिल्ली की जनता ही सब कुछ तय करेगी क्योंकि आज ये साफ हो गया है कि आप और कांग्रेस के शीर्ष नेता एक ही हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: AAP पर BJP का पलटवार, पूनावाला बोले- उनके दावे चोर बाजार में मिलने वाली चीजों से भी कम विश्वसनीय है

गुजरात का भरूच सीट आप के खाते में गया है। यह सीट कांग्रेस के दिग्गज अहमद पटेल की विरासत रही है। अहमद पटेल के परिवार ने भी निराशा वयक्त किया है। वहीं भाजपा ने भी तंज कसा है। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा कि INDI गठबंधन के तहत, राज्य की कुल सीटों में से 24 पर कांग्रेस और 2 पर AAP चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल को बहुत मजबूत नेता माना जाता था, फिर भी वह हार गए (भरूच)। आज मुझे नहीं लगता कि आप यहां अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्हें यहां करारी हार का सामना करना पड़ेगा…मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि भाजपा सभी 26 सीटें जीतेगी।





स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements