Madhya Pradesh: Congress पर फिर बरसे Akhilesh Yadav, लगाया धोखा देने का आरोप, बोले- NDA को हराएगा PDA

स्टोरी शेयर करें


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस से अनबन के बाद समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया। साथ-साथ कहा कि भाजपा का नेतृत्व वाले एनडीए को पीडीए ही हराएगा। अखिलेश यादव पीडीए का जिक्र बार-बार कर रहे हैं। पीडीए का मतलब पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक है। उन्होंने कहा कि जब कभी भी हम सरकार में आएंगे या हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो सबसे पहले जातियों की गिनती कराएंगे। 
 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: हिंदुत्व के अखाड़े में BJP को कांग्रेस की चुनौती, Ram Mandir पर Kamal Nath का बड़ा दांव

सपा प्रमुख ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने बड़े करीब से देखा है कि गठबंधन को धोखा देने का काम किसी ने किया है तो वो कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव जब आएगा तो गठबंधन की बात होगी। NDA को हराने का काम PDA की ताकत करेगी। मुझे खबर मिली है कि मध्य प्रदेश में जितने संभाग नहीं हैं भाजपा मुख्यमंत्री पद के उतने प्रत्याशियों को लिए घूम रही है। चंदला विधानसभा क्षेत्र में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि यहां की जनता मदद करेगी समाजवादी पार्टी की जिससे जीत कर यहां आए और समाजवादी पार्टी की शुरुआत यहीं से हो।
 

इसे भी पढ़ें: BJP के केंद्रीय नेता दिनभर राज्यों में प्रचार करते हैं और शाम को दिल्ली में लोकसभा चुनावों में जीत की रणनीति पर काम करते हैं

अखिलेश ने कहा कि आपको आबादी के हिसाब से सम्मान मिले उसके लिए समाजवादियों की मदद करना और सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटो से विजई बनाना। ये हमारे और आपके हक और सम्मान के खिलाफ हैं, ये हमारे आपके पक्ष में नहीं खड़े हो सकते। इन लोगों ने हमेशा हम लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए और एक नए रास्ते के लिए मैं आपसे अपील करने आया हूं। अगर गहराई से देखोगे आप तो कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है, उनके सिद्धांतों में कोई फर्क नहीं। बड़े संघर्ष और समाजवादियों की लड़ाई के बाद जाकर मंडल कमीशन लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि हमे जातिवादी कह रहे हैं, समाजवादी लोग कभी जातिवादी नहीं हो सकते। समाजवादी लोग तो हर वर्ग के लोगों को साथ जोड़कर चलने का काम करते हैं। अगर कोई पलटी मार रहा है अपने सिद्धांतों से तो वो दूसरे दल हैं। हमारी पार्टी का मानना है कि जब कभी भी हम सरकार में आएंगे या हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो सबसे पहले जातियों की गिनती कराएंगे।





स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements