अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला के किये दर्शन

स्टोरी शेयर करें

ANI

सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया।

अयोध्या। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया। 

उन्होंने कहा कि बच्चन ने मंदिर परिसर में लगभग आधा घंटा बिताया और रामलला के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद अभिनेता अयोध्या मंडल के आयुक्त गौरव दयाल के सरकारी आवास पर पहुंचे जहां उनके सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि अमिताभ ने अधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़


स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements