मायके से दुल्हन को लाना चाहते हो सुसराल, रोजाना करना पड़ेगा 1200 का भुगतान! वरना बिन पत्नी रह जाओंगे वीरान

स्टोरी शेयर करें


भारत और भूटान के रिश्ते काफी मजबूत हैं। दोनों देशों की संस्कृति भी काफी मिलती-जुलती है। दोनों देश के काफी लोग एक-दूसरे संग परिवारिक रिश्ते भी साझा करते हैं। ऐसे बेहतरीन रिश्तों के बाद भी एक ऐसी जानकारी सामने आयी है जिसके कारण दोनों देशों के लोगों को परेशानी हो रही हैं। भूटान से एक अजीबोगरीब जानकारी सामने आई है। भूटान का कोई लड़का भारत सहित किसी भी विदेशी से शादी करता हैं तो वह लड़की को अपने घर नहीं ला सकता हैं। लड़की को मायके ही रहना पड़ेगा। अगर लड़का अपनी पत्नी को घर लाना चाहता है यानि की लड़की की ससुराल तो उसे भूटान सरकार को रोज 1200 रूपेय देने होंगे। यह एक फीस होगी तो दूल्हे या उसके घरवालों से भूटान सरकार वसूलेगी क्योंकि एक भूटानी ने गैर-मुल्क की लड़की से शादी की हैं। अब इस तरह की फीस के कारण कई भारतीय और भूटानी युवाओं का घर नहीं बस पा रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: Bhiwani Murder: राजस्थान पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया, CM गहलोत ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

भारत के समाज में कहा जाता है कि लड़की की शादी के बाद इसका घर उसका ससुराल ही होता है लेकिन सरकार के नियमों के कारण एक ऐसा भारतीय लड़की है जो लंबे समय से अपने पति का इंतजार कर रही हैं क्योंकि उसकी शादी एक भूटान के लड़के के साथ हुई और उसे भूटान की सरकार की तरफ से वसूली जानें वाली इस फीस की जानकारी नहीं थी। अब वह आर्थिक रूप से सक्षम न होने के कारण रोज 1200 रुपये की ये राशि नहीं चुका सकती। इसी कारण आज शादी के कई सालों बाद भी वह अपना घर नहीं बसा सकी। 40 साल की छोकी वांगमो लंबे समय से अपने पति का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक छोकी वांगमो की शादी 2019  में हिमाचल प्रदेश के पुष्पेंद्र सिंह से हुई थी। पुष्पेंद्र भूटान के फुंतशो लिंग में काम कर रहे हैं। पुष्पेंद्र सिंह भारतीय नागरिक हैं। इसके साथ ही उन्हें भूटान में काम करने के लिए वर्क परमिट मिला हुआ है। हर तीन महीने पर उन्हें अपने वर्क परमिट को रिन्यू कराना पड़ता है। वहीं, छोकी भूटान में पारो की रहने वाली हैं।
  

इसे भी पढ़ें: Sugar के साथ अब हरित ईंधन का स्रोत बन रहीं प्रदेश की चीनी मिलें: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

 
छोकी ने अपनी शादी के बारे में बात की और विस्तार से बताया कि जब वह पुष्पेंद्र से शादी करने वाली थी तह उनके बड़े वाले भैया काफी नाराज थे इस रिश्ते से। भैया को पता था कि अगर मेरी शादी पुष्पेंद्र से होती हैं तो भूटान की नागरिकता मिलना बेहद मुश्किल होगा। वहां कि सरकार के नियमों के कारण लेकिन छोकी को प्यार के आगे कुछ भी नहीं दिख रहा था इस लिए उसने पुष्पेंद्र से शादी कर ली अब सालों बीत गये हैं। छोकी शादी करने के बाद भी अपने प्यार का इंतजार कर रही हैं। छोकी ने बताया कि उनके मामा हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक बौद्ध मंदिर में लामा हैं। वह 2019 में उनसे मिलने मनाली गई थी। जहां उनकी मुलाकात रिकोंगपीओ में पुष्पेंद्र सिंह से हुई थी। छोकी ने बताया कि अगर भूटान से उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट मिल जाता है तो उनके पति को एसडीएफ नहीं देना होगा।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements