रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी नौसना में शामिल किए जा रहे नए युद्ध पोतों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने देश की नौसेना को और ताकतवर बनाने का संकल्प लिया।
पुतिन ने गत 10 महीने से यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘हम विभिन्न परियोजनाओं के तहत पोतों के निर्माण की गति और उनकी संख्या को बढ़ाएंगे और उन्हें सबसे अधिक आधुनिक हथियारों से सुसज्जित करेंगे तथा विशेष सैन्य अभियान से मिले अनुभवों के आधार पर परिचालन और युद्ध प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे।’’
उल्लेखनीय है कि नौसेना में शामिल नए पोतों में एक कार्वेट, एक माइनस्वीपर और जनरलिस्सिमस सुवोरोव परमाणु पनडुब्बी शामिल हैं।बुलावा परमाणु मुखास्त्र युक्त अंतर महाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल से लैस यह पनडुब्बी रूसी नैसेना की नयी बोरेई श्रेणी की छठी पनडुब्बी है।
पुतिन ने कहा, ‘‘हम आने वाले दशकों तक के लिए रूस की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’’
इसी तरह की एक और पनडुब्बी एंपरर एलेक्सजेंदर तृतीय को भी बृहस्पतिवार के समारोह में लांच किया गया। नौसेना की योजना परीक्षण के बाद इसे बेड़े में शामिल करने की है।