पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें के जीवन से जुड़े मुख्य घटनाक्रम

स्टोरी शेयर करें


पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वां का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके जीवन से जुड़े मुख्य घटनाक्रम इस प्रकार हैं:
16 अप्रैल 1927: जर्मनी के मार्कत्ल अम इन में जोसेफ एलोइस रैतजिंगर और मारिया रैतजिंगर के घर बेनेडिक्ट का जन्म हुआ।
1943-1945 : जर्मनी की विमान रक्षा एवं पैदल सेना में सहायक नियुक्त, अमेरिकी पीओडब्ल्यू शिविर में 1945 में कैद रखे गये।
1969-1977: रेगेंसबर्ग विश्वविद्यालय में प्राध्यापक नियुक्त।
25 मार्च 1977: म्यूनिख और फ्रेसिंग में आर्चबिशप नामित।
27 जून 1977: पोप पॉल छठे ने कार्डिनल नियुक्त किया।

25 नवंबर 1981: पोप जॉन पॉल द्वितीय ने ‘कांग्रीगेशन फॉर द डॉक्ट्रिन ऑफ द फेथ’ का प्रीफेक्ट (अधिकारी) नामित किया।
19 अप्रैल 2005: 265वें पोप चुने गये। अपना नाम बेनेडिक्ट 16वां रखा।
12 सितंबर 2006: रेगेंसबर्ग विश्वविद्यालय में एक बैजेंटाइन शासक को उद्धृत करते हुए दिये गये अपने संबोधन से मुस्लिम समुदाय को नाराज कर दिया।
10 मार्च 2009: उन्होंने कहा कि वेटिकन को इंटरनेट का बेहतर उपयोग करना चाहिए, ताकि भविष्य में विवादों को टाला जा सके।
17 मार्च 2009: कैमरून जाने के रास्ते में विमान में संवाददाताओं से कहा कि कंडोम एड्स का समाधान नहीं है।

19 मार्च 2010: यौन शोषण कांड से निपटने में गंभीर त्रुटिपूर्ण फैसले को लेकर आयरिश बिशप को फटकार लगाई।
16-19 सितंबर 2010: किसी पोप की ब्रिटेन की पहली राजकीय यात्रा के दौरान बेनेडिक्ट ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की।
28 जून 2011: पहली बार ट्वीट किया, वेटिकन समाचार सूचना पोर्टल की शुरूआत की घोषणा की।
6 अक्टूबर 2012: पोप का पूर्व खानसामा उनके निजी पत्रों को चुराने के मामले में दोषी करार दिया गया।
28 दिसंबर 2022: पोप फ्रांसिस ने बेनेडिक्ट के बहुत बीमार होने की घोषणा की, उनके घर गये।
31 दिसंबर 2022 : बेनेडिक्ट का सुबह नौ बजकर 34 मिनट पर 95 वर्ष की आयु में वेटिकन गार्डंस स्थित उनके घर में निधन हो गया।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: