Formula 1 2023 GP Live: फॉर्मूला 1 रेसिंग 2023 भारत में ऐसे देखें लाइव

स्टोरी शेयर करें

फॉर्मूला 1 (Formula 1) 2023 रेस आज सउदी अरब के ग्रैंड प्रिक्स में होने जा रही है जिसमें प्रैक्टिस, क्वाइलिफाइंग और मेन रेस होगी। 2023 के सीजन का यह दूसरा राउंड होने जा रहा है। रेस 6.1 किलोमीटर लंबे जेद्दाह कॉर्निचे सर्किट पर की जाने वाली है। सउदी अरब इस रेस को तीसरी बार होस्ट कर रहा है। इस ट्रैक को सबसे फास्ट स्ट्रीट ट्रैक माना जाता है जिस पर कारें 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार पर दौड़ती हैं। 
 

फॉर्मूला 1, 2023 जीपी लाइव कितने बजे होगा शुरू? (Timings of Formula 1 2023 GP Live)

आज यानि 18 मार्च को Formula 1 2023 GP सऊदी अरब में प्रैक्टिस 3 रेसिंग होनी है जिसका समय भारतीय समयानुसार 7 से 8 बजे का रहेगा। क्वालिफाइंग रेस का समय रात 10.30 से 11.00 बजे का रहेगा। कल यानि रविवार 19 मार्च को मेन रेस होगी जिसका समय रात 10.30 बजे बताया गया है। 
 

फॉर्मूला 1, 2023 जीपी लाइव कैसे देखें? (How to watch Formula 1 2023 GP Live)

Formula 1 2023 GP Live देखने के लिए फॉर्मूला वन की ओर से इसका अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है। यह ओटीटी F1 TV के नाम से लॉन्च किया गया है। जिस पर आप भारत में रेस का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसे देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। F1 TV Pro का सब्सक्रिप्शन 29.99 डॉलर (लगभग 2,473 रुपये) में लिया जा सकता है। यह एक साल के लिए वैध होगा। वहीं, मासिक सब्सक्रिप्शन 3.99 डॉलर (लगभग 320 रुपये) में लिया जा सकता है। 
 <!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements