पृथ्वी की ओर बढ़ रहा खतरा! 49 फीट की मकान जितनी बड़ी चट्टानें आ रहीं आज! अलर्ट हुए वैज्ञानिक

स्टोरी शेयर करें

अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों के अलावा भी बहुत से खगोलीय पिंड हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक बहुत अधिक जानकारी अभी तक नहीं जुटा पाए हैं।  इनमें से एस्टरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड हैं जो पिछले कई महीनों से लगातार धरती के करीब से होकर गुजर रहे हैं। एस्टरॉयड इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रैक किए जा रहे हैं। नासा की ओर से आए दिन किसी न किसी एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर चुके हैं। ये ग्रहों के बनने के समय शेष रह गए टुकड़े होते हैं जो सौर मंडल के अन्य ग्रहों की तरह ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं। जब भी कोई एस्टरॉयड पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। 

NASA ने आज 2 एस्टरॉयड के धरती की ओर आने का अलर्ट जारी किया है। इनमें से एक एस्टरॉयड तो धरती के बेहद करीब आने वाला है। इसका नाम 2023 KA2 एस्टरॉयड है जिसके लिए नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने अलर्ट जारी किया है। यह 33 फीट का एस्टरॉयड है जो किसी बस जितना बड़ा है। यह आकार में भले ही छोटा हो लेकिन अंतरिक्ष से हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आती कोई वस्तु अगर धरती से टकरा जाए तो बड़ा विनाश ला सकती है। यह एस्टरॉयड पृथ्वी के बेहद नजदीक से होकर गुजरने वाला है। 

JPL ने बताया है कि जब 2023 KA2 एस्टरॉयड धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 4 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी, जो कि बहुत ही कम दूरी है। जेपीएल ने कहा है कि धरती के करीब आने पर दोनों के बीच की दूरी 407,000 किलोमीटर रह जाएगी। लेबोरेटरी इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस चट्टानी टुकड़े के अलावा एक और एस्टरॉयड आज धरती के पास से गुजरने वाला है। इसका नाम 2023 JR4 है। यह एस्टरॉयड भी आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इस एस्टरॉयड का साइज 49 फीट है। यह एक बड़े मकान जितना है। 

एस्टरॉयड 2023 JR4 आकार में काफी बड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब आ चुका होगा तो पृथ्वी और एस्टरॉयड के बीच की दूरी 1,550,000 किलोमीटर रह जाएगी। 15 लाख किलोमीटर की दूरी भी बहुत ज्यादा नहीं है। ऐसे में वैज्ञानिक इस चट्टानी टुकड़े के लिए भी अलर्ट होंगे। यूं तो नासा ने इनमें से किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की सूचना नहीं दी है, लेकिन खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। एस्टरॉयड ग्रह के गुरुत्वाकर्षण में आकर कभी भी दिशा बदल सकते हैं, ऐसी संभावना होती है। <!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: