नीमच पुलिस ने आरोपी दिनेश कुशवाहा को शनिवार को ही हासपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को कोर्ट में पेशी हुई है। पेशी के दौरान ही पुलिस ने शहर में उसका जुलूस निकालाय है। पुलिस उसे शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल घुमाते हुए कोर्ट तक ले गई है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी दिनेश कुशवाहा को घटना स्थल तक भी ले गई, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कृत्य से शहर के लोगों में काफी आक्रोश है।
MP Pre Monsoon Rain News : एमपी में आज से बारिश के आसार, बादलों की वजह से उमस बढ़ी
जुलूस के दौरान शहर के लोग दिनेश कुशवाहा को घूरते नजर आए। साथ ही लोग जमकर उसे भल बूरा कह रहे थे। वहीं, मामले में पुलिस वीडियो बनाने वाले को भी आरोपी बनाएगी। पुलिस के अनुसार सोमवार को भंवरलाल के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। इससे मौत के कारणों का खुलासा होगा।
MP Pre Monsoon Rain News : एमपी में आज से बारिश के आसार, बादलों की वजह से उमस बढ़ी
दरअसल, 18 मई को नीमच में भंवरलाल चत्तर का नीमच में शव मिला था। शव मिलने के बाद उनकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। पिटाई करने वाला शख्स यह पूछ रहा था कि मोहम्मद हो क्या। इसके बाद पिटाई कर रहे शख्स की पहचान दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दिनेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अधिकारी बुलडोजर लेकर उसका घर तोड़ने भी पहुंच गए थे। बाद में पता चला कि घर से उसके पिता के नाम से है और भाइयों में बंटवारा नहीं हुआ है।