पन्ना टाइगर रिजर्व में गुंजी शावकों की किलकारी, तीन शावकों का हुआ जन्म

स्टोरी शेयर करें


पन्ना टाइगर रिजर्व में भी नए साल से पहले खुशखबरी आई है। पन्ना टाइगर रिजर्व में युवा बाघिन पी-653 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक पर्यटकों ने हिनौता क्षेत्र में बाघिन के शावक देखे है। इस दौरान बाघिन के साथ शावकों का वीडियो भी पर्यटकों द्वारा वायरल किया गया है। बाघिन रिजर्व एरिया में अपने शावकों के साथ चहलकदमी करती हुई दिखी है।

वहीं इस बात की जानकारी पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक ने भी दी है। संचालक ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व में नन्हे मेहमान आए है। इनके आने से प्रबंधन में काफी खुशी का माहौल बना हुआ है। नन्हे शावकों के स्वास्थ्य पर भी निगरानी की जा रही है।

वहीं तीनों शावकों की सेहत पर अपडेट देते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी का कहना है कि पार्क के मैदानी इलाकों में शावकों और बाघिन को देखा गया है। अब तक की जानकारी में शावक जन्म के बाद से पूरी तरह स्वस्थ है। शावक अपनी नियमित दिनचर्या को पूरा कर रहे है। वन विभाग भी उनकी लगातार निगरानी में जुटा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक बाघों के पूरे परिवार का जिन इलाकों में मूवमेंट अधिक है उन इलाकों में किसी भी बाहरी व्यक्ति का जाना मना कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन तीनों शावकों को लेकर काफी ध्यान रख रही है। वहीं पन्ना में जन्में शावकों के बाद बाघों की संख्या में भी इजाफा होगा। 



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: