Lok Sabha Pravaas: ओडिशा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे नड्डा

स्टोरी शेयर करें


भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार को ओडिशा के आदिवासी बहुल कंधमाल जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही एक नए ‘कन्याश्रय’ (लड़कियों के छात्रावास) का उद्घाटन करेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
भाजपा की ओडिशा इकाई के महासचिव लेखश्री सामंतसिंघार ने कहा कि नड्डा अपने ‘लोकसभा प्रवास’ अभियान के तहत राज्य में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर पहुंचने के बाद भाजपा अध्यक्ष कंधमाल लोकसभा क्षेत्र के बालीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के तुमुदीबांधा जाएंगे, जहां वह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के दिवंगत नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती द्वारा आदिवासी लड़कियों के लिए स्थापित जलस्पेटा आश्रम स्कूल में लड़कियों के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: झोपड़ी में लगी आग में झुलसकर पांच लोगों की मौत

सामंतसिंघार के मुताबिक, नड्डा तुमुदीबांधा मिनी स्टेडियम में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पुरी लोकसभा क्षेत्र में चिल्का विधानसभा क्षेत्र के बानापुर जाएंगे, जहां दोपहर में उनका एक और जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष देवी भगवती मंदिर भी जाएंगे।
नड्डा की पुरी लोकसभा सीट की यात्रा को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनसे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 26 दिसंबर को इस तीर्थ नगरी में बीजू जनता दल (बीजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।
इससे पहले, नड्डा ने सितंबर में ओडिशा का दौरा किया था और भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित किया था।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: