Karnataka में कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- सिर्फ विकास के लिए भाजपा करती है काम

स्टोरी शेयर करें


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के चिक्कानायकनहल्ली में एक बाइक रैली में भाग लिया। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने राज्य में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस दौरान जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि आपका उत्साह इस बात को स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में आप बीजेपी को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों किसानों को ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ के तहत सालाना 6 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है और इसका फायदा कर्नाटक के लाखों किसानों को भी हो रहा है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि हवाई अड्डों, राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ कर्नाटक तेजी से विकास कर रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: AAP vs BJP: राघव चड्ढा का बड़ा आरोप, दिल्ली में केजरीवाल सरकार को गिराना चाहती है भाजपा

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतलब कमीशन, भ्रष्टाचार, वंशवादी शासन और अपराधीकरण है। जबकि भाजपा का मतलब विकास, विकास और विकास है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूर्वोत्तर के राज्यों में संपन्न हुए चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई। हालांकि इन राज्यों में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनी थी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला बोला। नड्डा ने कहा कि राहुल ने इंग्लैंड में भारत की संप्रभुता को चुनौती दी। उन्होंने भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए। उन्हें आपके वोटों के जरिए करारा जवाब देने की जरूरत है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इंग्लैण्ड जाकर बोलते हैं कि भारत की प्रजातंत्र को खतरा है। चुनाव न जीतो तो प्रजातंत्र को खतरा है और चुनाव हार जाओ तो ईवीएम।
 

इसे भी पढ़ें: Akhilesh meets Mamta : तृणमूल और सपा ने मिलकर भाजपा से लड़ने का किया फैसला

इससे पहले नड्डा ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस ने भारत के डिजिटलीकरण की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह भारत में संभव नहीं है। हालाँकि, आज दुनिया में 40% डिजिटल लेनदेन भारत में हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर बदल दी है। इसने तीव्र गति से विकास किया है। एफडीआई, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इनोवेशन इंडेक्स और स्टार्टअप्स में कर्नाटक नंबर वन है। उन्होंने कहा था कि जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी आज मानसिक दिवालियापन की ओर जा रही है, यह देश के लिए निंदनीय है, दुखदायी है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए… कम है। कांग्रेस का काम विभाजन करना, भाई को भाई से लड़ाना, समाज से समाज को लड़ाना है।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: