कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मानहानि मामले में सूरत कोर्ट मैं दोषी पाए जाने के बाद उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान ही उनकी जमानत याचिका मंजूर हो गई। लेकिन 2 साल की सजा होने की वजह से राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। इन सबके बीच राहुल गांधी को अब सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिल गया है। लोकसभा की हाउसिंग कमेटी की ओर से यह नोटिस दिया गया है। नोटिस के मुताबिक राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक अपना सरकारी आवास खाली करना होगा।
इसे भी पढ़ें: Veer Savarkar का अपमान Rahul Gandhi को पड़ेगा महँगा, Uddhav Sena MVA से अलग होने की तैयारी में!
राहुल गांधी 12 तुगलक रोड पर रहते हैं। राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। लेकिन मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद उनके सांसदी अयोग्य घोषित कर दी गई थी। इसी कारण बंगला खाली करने का नोटिस उन्हें दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के मामले में केंद्र की मोदी सरकार ने जल्दबाजी दिखाई है। आज कांग्रेस सांसदों ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे हुए थे। राहुल गांधी का साफ तौर पर कहना है कि मोदी सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। लेकिन वे डरेंगे नहीं। वे लगातार लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
After being disqualified from the Lok Sabha, now the Lok Sabha Housing Committee has given notice to Congress leader Rahul Gandhi to vacate the government-allotted bungalow: Sources
(file photo) pic.twitter.com/noZHOFsVt0
— ANI (@ANI) March 27, 2023