Border Dispute: डीके शिवकुमार बोले- कोई सीमा विवाद नहीं, यह दोनों राज्यों की भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया है

स्टोरी शेयर करें


महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच सीमा विवाद का मुद्दा पिछले कई दिनों से जारी है। दोनों राज्यों का दावा है कि हम 1 इंच भी जमीन नहीं देंगे। दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस का दावा है कि हर जगह भाजपा की सरकार है और उन्हीं के द्वारा यह मुद्दा बनाया गया है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई सीमा मुद्दा नहीं है, यह दोनों राज्यों में भाजपा सरकार द्वारा बनाया गया है। उनकी ट्रिपल इंजन सरकार। महाराष्ट्र, कर्नाटक और केंद्र में उनकी सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के सीएम से बात की, कुछ फॉर्मूला निकाला। 
 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में लोकायुक्त विधेयक पारित, पूरा मंत्रिमंडल और CM भी दायरे में आएंगे

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि महाराष्ट्र को एक भी गांव या एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। महाराष्ट्र भी हमारे साथ ऐसा करने की कोशिश नहीं करेगा। यह संभव नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे राजनीतिक लुका-छिपी खेल रहे हैं। डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक अपने आलाकमान के सामने बोलने की हिम्मत नहीं रखते। वे मामले को सुलझाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल में अभी तक नहीं गए हैं। उन्होने साफ तौर पर कहा कि पूरी महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक और उसके लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। सीमा को सील कर दिया गया है, यह संभव नहीं है। 
 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधान परिषद में हस्तियों के ‘अपमान’ के मुद्दे पर हंगामा, कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सीमा मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानमंडल के प्रस्ताव को ‘‘गैर जिम्मेदाराना और संघीय ढांचे’’ के खिलाफ बताते हुए दोहराया कि राज्य की एक इंच जमीन भी नहीं दी जाएगी। उन्होंने उच्चतम न्यायालय में न्याय मिलने का भरोसा जताया। बोम्मई ने कहा, ‘‘हम महाराष्ट्र के प्रस्ताव की कड़ी निंदा करते हैं, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 को आए हुए काफी समय हो गया है और दोनों तरफ के लोग शांति से रह रहे हैं। महाराष्ट्र में वहां की राजनीति के लिए ऐसे बयान देने और प्रस्ताव लाने का चलन है।’’ 



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements
%d bloggers like this: