Year 2022 में तस्करी कर लाया गया करीब 3500 किलोग्राम सोना जब्त, 47 प्रतिशत बढ़ोतरी

स्टोरी शेयर करें


नयी दिल्ली। देश में पिछले साल तस्करी कर लाया गया 3502 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जो वर्ष 2021 के मुकालबे 47 प्रतशित अधिक है। इनमें से भी सबसे अधिक जब्ती केरल राज्य में की गई। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने वर्ष 2021 में 2,383.38 किलोग्राम सोने की जब्ती की थी। वहीं, वर्ष में 2020 में तस्करी कर लाया गया 2,154.58 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
आंकड़ों में बताया कि गया कि वर्ष 2023 के शुरुआती दो महीने में 916.37 किलोग्राम सोना जब्त किया जा चुका है।
वित्त मंत्रालय ने राज्य सभा में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में सोना जब्ती के 3,982 मामले सामने आए, जबकि वर्ष 2022 में ऐसे मामलों की संख्या 2,445 थी।
केरल में वर्ष 2022 में 755.81 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जबकि उससे पिछले साल राज्य में 586.95 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था। राज्य में पिछले साल तस्करी कर सोना लाने के 1,035 मामले दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, आंदोलनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई वापस होगी

वजन के आधार पर केरल के बाद सबसे अधिक 535.65 किलोग्राम सोना महाराष्ट्र में जब्त किया गया, जबकि 519 किलोग्राम सोना जब्ती के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लेह और लद्दाख से कुल 556.69 किलोग्राम सोना जब्त किया गया।
मंत्रालय ने बताया कि गत तीन साल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सोना तस्करी के तीन मामलों की जांच की।
गौरतलब है कि भारत सोने का उपभोग करने के मामले में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।



स्टोरी शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Pin It on Pinterest

Advertisements