रणवीर को अब जब इस बात का पता चला है तो उन्होंने इस पर ट्विटर पर ही रिएक्शन दिया है। रणवीर ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फनी अंदाज में अपनी नाराजगी जाहिर की है।
रणवीर शौरी ने स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसपर लिखा है कि स्वरा भास्कर ने आपको ब्लॉक कर दिया है। इस पोस्ट के साथ रणवीर ने एक मीम भी शेयर किया है जिसमें एक लड़का मुंह फाड़कर रोता दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा है- अभी-अभी पता चला। एक्टर का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि अभी तक इसपर स्वरा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस पोस्ट के बाद मानों सोशल मीडिया पर कमेंट्स और मीम की बाढ़ आ गई हो। फैन्स तरह-तरह के मीम्स और कॉमेंट शेयर कर रहे हैं और अनुमान जता रहे हैं कि स्वरा ने उन्हें क्यों ब्लॉक किया होगा।
रणवीर के पोस्ट पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-तुमने उंगली की होगी।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- खराब एडिटिंग, अगर आपको कोई ब्लॉक करता है तो फॉलो बटन नजर नहीं आता है।
आपको बता दें कि रणवीर शौरी ने पहले स्वरा भास्कर के साथ शेम में काम किया जो एक शॉर्ट फिल्म थी, जो जनवरी 2019 में YouTube पर रिलीज़ हुई थी। बदले की इस कहानी में साइरस साहूकार के अलावा सीमा पाहवा, सयानी गुप्ता भी थीं। इस फिल्म में स्वरा हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी के रोल में दिखी थीं।
वहीं हाल में स्वरा एक महाराष्ट्र की सियासत पर ट्वीट कर निशाने पर आ गई हैं। स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था, ‘क्या बकवास है, हम वोट देते ही क्यों हैं? चुनाव की जगह बंपर सेल लगा दो हर 5 साल में…।’
अशोक पंडित ने स्वरा के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, ‘सिर्फ पीआर वालों के भरोसे मत रहो मोहतरमा, खुद भी थोड़ा पढ़ लो। लोगों ने तो वोट किसी और पार्टी को जीतने के लिए दिया था लेकिन लोगों को धोखा देकर अपने दुश्मनों के साथ सरकार बना ली। वैसे एक ट्वीट के लिए कितने में डील हुई है?’
ये पहली बार नहीं है जब स्वरा किसी मुद्दे में कूदी हों। इससे पहले भी वो कई बार सोशल मीडिय पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं।